एमओएम, कम्प्यूटर साइंस में प्रवेश 28 तक इंदिरा गांधी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज छिंदवाड़ा में एमओएम व कम्प्यूटर साइंस में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तारीख 28 जुलाई है। इच्छुक स्टूडेंट्स 12वीं के बाद सीधे डिप्लोमा सेकंड ईयर में प्रवेश ले सकते हैं। जानकारी अनुसार पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में लेटरल एंट्री प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके तहत पात्र स्टूडेंट सीधे डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट (एमओएम) की 17 तथा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) की 12 सीटों पर प्रवेश की अंतिम तारीख 28 जुलाई है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आलोक यादव ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग की अंतिम तारीख 28 जुलाई रात 11.45 बजे तक निर्धारित की गई है। सीट आवंटन के
बाद स्टूडेंट 5 से 8 अगस्त तक कॉलेज में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
