Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT) 2026, Apply Online
GPAT 2026 जीपीएटी 2026
ग्रेज्युऐट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट
Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT)
Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT) 2026 जीपीएटी, मास्टर ऑफ फार्मेसी (एम.फार्मा) पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक योग्य अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। पहली जीपीएटी परीक्षा 2010 में आयोजित की गई थी और उसके बाद वर्ष 2018 तक यह शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती रही। 2019 से 2023 तक, यह परीक्षा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से आयोजित की गई। अब, भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक 05.03.2020 के निर्णय का सम्मान करते हुए, भारतीय भेषजी परिषद (पीसीआई) ने जीपीएटी आयोजित करने और छात्रवृत्ति वितरण की पहल की है। ” भारतीय भेषजी परिषद ने जीपीएटी परीक्षा आयोजित करने के कलए आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
Important Dates –Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT) 2026
| प्रक्रिया | समयसीमा |
| आवेदन पत्र ऑनलाईन जमा करें | 23/12/2025 से 12/01/2026 (Till 11:55PM) |
| सभी सफल भुगतान किए गए आवेदनों के लिए एडिट विंडो | 16/01/2026 से 19/01/2026 |
| त्रुटिपूर्ण/गलत फोटो को संशोधित करने के लिए अंतिम सीमित एडिट विंडो | 17/02/2026 ls 19/02/2026 |
| परीक्षा शहर की सूचना | 24/02/2026 |
| प्रवेश पत्र जारी करना | 02/03/2026 |
| परीक्षा की तिथि | 07/03/2026 |
| परिणाम की घोषणा | By 07/04/2026 |
परीक्षा शुल्क – Examination Fee Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT) 2026
| उम्मीदवार की श्रेणी | परीक्षा शुल्क |
| सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | रू.3500/- |
| अनु.जाति/जनजाति/दिव्यांग | रू.2500/- |
| विभिन्न भुगतान गेटवे द्वारा लागू किए जा सकने वाले शुल्कों को छोडकर | |
पात्रता मापदंड/Eligibility Criteria –Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT) 2026, Apply Online
- भारत का नागरिक हो ।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी में स्नातक की डिग्री (10+2) के बाद 4 वर्ष, जिसमें लेटरल एंट्री छात्र भी शामिल हैं) या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- फार्मेसी स्नातक के अंतिम वर्ष (चौथे वर्ष) की परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी, जिनका परिणाम शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए एम.फार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश शुरू होने से पहले घोषित कर दिया जाएगा, वे जीपीएटी 2026 में बैठने के लिये पात्र हैं।
- बी.फार्मा. के प्री फाईनल ईयर (तीसरे वर्ष) की परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी, जिनके अंतिम वर्ष का परिणाम शैक्षणिक वर्ष 2027-28 के लिए एम.फार्मा प्रवेश शुरू होने से पहले घोषित होगा, वे भी जीपीएटी 2026 में बैठने के लिए पात्र हैं ।
जीपीएटी 2026 की योजना /Scheme of GPAT 2026 Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT) 2026, Apply Online
- जीपीएटी 2026 का आयोजन 07/03/2026 को कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में एक ही दिन और एक ही सत्र में किया जाएगा ।
- पाठ्यक्रम: जीपीएटी के पाठ्यक्रम में “The Bachelor of Pharmacy (B. Pharm.) Course Regulations, 2024” के अनुसार निर्धारित विषय/ज्ञान क्षेत्र शामिल होंगे।
- परीक्षा निर्धारित योजना के अनुसार कंप्यूटर नेटवर्क का उपयोग करके वितरित की जाने वाली एक बहुविकल्पीय प्रश्न परीक्षा होगी। परीक्षा का एक सांकेतिक ब्लूप्रिंट नीचे दिया गया है।
| Types of Questions | No. of Questions | Maximum Marks |
| Pharmaceutical Chemistry & Allied Subjects | 38 | 152 |
| Pharmaceutics & Allied Subject | 38 | 152 |
| Pharmacognosy & Allied Subject | 10 | 40 |
| Pharmacology & Allied Subject | 28 | 112 |
| Other Subject of B.Pharma Course | 11 | 44 |
| Total- | 125 | 500 |
जीपीएटी 2026 के लिए समय का आबंटन निम्नलिखित विवरण के अनुसार होगा-
| गतिविधियां | समय |
| अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति और परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू होने का समय | 07:00 AM |
| परीक्षा केन्द्र में प्रवेश बंद होने का समय | 08:30 AM |
| उम्मीदवार लॉगिन के लिए समय | 08:45 AM |
| निर्देश पढने के लिए उम्मीदवार लॉग इन करने का समय | 08:50 AM |
| परीक्षा प्रारंभ समय | 09:00 AM |
| परीक्षा समाप्ति समय | 12:00 PM |
प्रवेश पत्र और परीक्षा दिवस प्रक्रियाएं Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT) 2026, Apply Online
एडटर्मट कार्ड 02-03-2026 को एनबीईएमएस की वेबसाइट https://natboard.edu.in पर लाइव (उपलब्ध) कर दिए जाएंगे। परीक्षा के आयोजन से पहले जो अभ्यर्थी अपात्र पाए जाएोंगे, उन्हें एडमिट कार्ड जारी नहीं किये जाएंगे।
Admit Card: Admit cards shall be made live on NBEMS website https://natboard.edu.in on 02-03-2026. Admit cards will not be issued to candidates found ineligible before the conduct of the examination.
अभ्यर्थियों को एनबीईएर्मएस की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड की उपलब्धता के संबंध में एसएमएस / ईमेल अलर्ट के माध्यम से सूचित किया जाएगा। एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों को डाक / ईमेल द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।
अभ्यर्थियों को एनबीईएमएस की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केंद्र पर उसका रंगीन प्रिंटआउट लाना अनिवार्य है।
The result for GPAT 2026 will be declared by 07-04-2026. The result shall be available at NBEMS website https://natboard.edu.in
In case you are still facing issues, then you can contact NBEMS through any of the following modes: NBEMS Candidate Care helpline (Preferred mode):
Helpline Number- 91-7996165333
For queries related to application form submission / Refund of failed transactions/ Payment Gateway related issues etc: Portal can be accessed through applicant login after registering an application for GPAT 2026
For queries OTHER THAN application form submission/ Refund of failed transaction etc: NBEMS Communication Web Portal accessible through NBEMS Website (Contact Us tab)
LINK : https://exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main Working Days: Monday to Friday: 09:30 AM to 06:00 PM (Except gazette holidays)
Official Website – https://natboard.edu.in
Official WhatsApp Channel Important updates related to the examination shall be shared on the Official WhatsApp Channel of NBEMS. Same can be accessed through the link below: LINK: https://whatsapp.com/channel/0029VbAseBd7T8bTcZS9mg20
By Post: Executive Director National Board of Examinations in Medical Sciences Medical Enclave, Ansari Nagar New Delhi -110029
• Phone support will be available during these times: 23-12-2025 to 07-04-2026: 09:30 AM to 06:00 PM 07-03-2026 (Examination Day): 07:00 AM to 12:00 PM

