गर्ल्स कॉलेज ने बीएससी, एमएससी में बढ़ाई सीटें छिंदवाड़ा| राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में स्टूडेंट्स के रुझान को देखते हुए बीएससी बॉटनी, जूलॉजी में 25-25 सीटें व एमएससी बॉटनी में 12 सीटें बढ़ाई गई है। प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स के आवेदनों को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने सीटों में वृद्धि की है। स्टूडेंट्स 31 जुलाई तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खाली सीटों के आधार पर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
