कॉलेज प्रवेश सीएलसी राउंड की अंतिम तारीख 31 जुलाई


उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए सीएलसी राउंड की अंतिम तारीख 31 जुलाई घोषित की है। प्रवेश से वंचित स्टूडेंट्स 31 जुलाई तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। सीट आवंटित होने पर अगले दिन शाम 4 बजे तक फीस जमा कर सीट सुरक्षित करने का मौका दिया जा रहा है। पूर्व में पंजीयन करा चुके स्टूडेंट्स को व्वाइस फिलिंग कर सीटें आवंटित की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *