29 अप्रैल को होगी एसआई भर्ती परीक्षा, तीसरी बार बदली तारीख
मप्र कर्मचारी चयन मण्डल (ईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार और उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय चरण (मुख्य परीक्षा) के कार्यक्रम में एक बार फिर महत्वपूर्ण संशोधन किया है। मण्डल द्वारा जारी संशोधित सूचना के अनुसार, अब यह परीक्षा 29 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। मण्डल ने तीसरी बार इसी परीक्षा की तारीख बढ़ाई है। इससे पहले ईएसबी ने इस परीक्षा को 26 अप्रैल 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया था। उसी दिन एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 का भी आयोजन होना है। दोनों बड़ी परीक्षाओं की तिथियां आपस में टकराने के कारण अभ्यर्थियों के सामने संकट खड़ा हो गया था। छात्रों के हितों और उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए, चयन मण्डल ने परीक्षा को तीन दिन आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि सबसे पहले यह परीक्षा 9 अप्रैल को प्रस्तावित थी।

